तीन दिवसीय मजलिस का हुआ समापन

  जौनपुर। नगर के हमाम दरवाजा में स्थित मदरसा इमानिया नासिरिया में आयोजित तीन दिवसीय मजलिस का रविवार को समापन हो गया जहां अंतिम दिन की पहली मजलिस को मौलाना नासिर मेंहदी हरदोई ने सम्बोधित किया। इसी क्रम में दूसरी मजलिस को मौलाना मो. जफर हुसैनी वाराणसी ने खेताब फरमाया। इसके बाद फैजाबाद से आये मौलाना नदीम रजा ने आतंकवाद पर विचार व्यक्त किया। आयतुल्ला महमूदुल हसन खां के बोलने के बाद शबीहे ताबूत व अलम मुबारक बरामद हुआ जिसके बाद नौहाख्वानी शफकत तकी घोसवी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना सैयद आबिद रजा व अलहाज रजी बिसवानी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में मौलाना हफूजुल हसन खां ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मौलाना मरगूब आलम, मुस्तफा इस्लामी, उरूज हैदर, मुबश्शीर हुसैन, मो. युसूफ, जैद सईद, असलम नकवी, जीशान मेंहदी, नजफ अली, मशकुरूल हसन, सलमान अली, बेदार नकवी, अली मंजर डेजी, ताहिर खां, मौलाना तनवीर, मो. रजा, फजले अब्बास, वसी अहमद के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7504469029674253811

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item