कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_713.html
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सरइया मोड़ पर रविवार को कार व मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

