साम्प्रदायिक सदभाव ही देश की आत्मा है : नदीम जावेद

 मड़ियाहूं।  होली पूर्व ही होलियाना माहौल तैयार करते हुए साम्प्रदायिक सदभाव बढ़ाने का कार्य करने वाली युवाओं की सामाजिक संस्था "सलाम-नमस्ते" बधाई का पात्र है"। उक्त विचार "सलाम - नमस्ते" द्वारा स्थानीय रजिया काम्प्लेक्स में "होली महोत्सव" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जौनपुर सदर के विधायक नदीम जावेद व्यक्त करते हुए कहा साम्प्रदायिक सदभाव,आपसी भाईचारा सौहार्द ही हमारे देश की समाज की आत्मा है और "सलाम-नमस्ते" जैसी युवाओं की टीम उसे ऑक्सीजन देने का कार्य करते हैं। सदर विधायक के बोलने  के पूर्व से "होली महोत्सव" कार्यक्रम में रंगारंग शेरों-शायरी व गानों से माहौल रंगीन हो गया था।  इस अवसर पर "खाली कारगिल नाही पूरा पाकिस्तान चाहत बा" होली खेलब मसाने में,जैसे गानों को गाकर युवा गायक रोहित रूद्र,हरिओम द्विवेदी,प्रीती पाण्डेय,राजविन्दर सिंह ने खूब शमां  बाधा, शायर मोगैरा अब्बासी साहब,वक़ार अहमद,अनुज काने,मकसूद,जहीर ने शेरों शायरी से शमा बांधे रखा।
                     कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामनगर ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रमुख अरविन्द सिंह(मखड़ू)एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृति विश्वविद्यालय के जी०आर०ओ० शाशिन्द्र मिश्र ने कहा कि आने वाले समय में जब मड़ियाहूं के बच्चे कहीं जाये तो उनका परिचय "सलाम-नमस्ते" संस्था के कार्यों से होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सफल संचालन सलाम-नमस्ते संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी'बबलू' ने किया। कार्यक्रम का समापन आयोजक मण्डल के गुड्डू ,अनिल निगम,जलाल अंसारी ने उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए किया।
             इस अवसर पर प्रमुख वरिष्ठ जनों में मो०ईशा फारुकी,गयासुद्दीन अंसारी,विनय सिंह,राजा हिंदुस्तानी,मो०वैस फारुकी,फुजैल खान,राजेश श्रीवास्तव,बलवीर सिंह,अनिल सोनकर  सहित क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related

news 1170966329315700580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item