गरीबो को मिलेगा मुफ्त दवाई मुफ्त पढ़ाई की सुविधा : अनिल सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_940.html
जौनपुर। बरसठी ब्लाक के दाऊदपुर गांव में आज नारायण दिव्य सेवा संस्थान द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 150 महिला किसानो को साड़ी देकर और 30 पुरूष किसान को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी केदारनाथ सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने समारोह को सम्बोद्यित करते हुए कहा कि हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी किसानो के लिए काम कर रहे है आम बजट में किसानो के लिए अच्छा खासा बजट दिया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक मुबंई के उद्योगपति अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्था गरीबो और किसानो की मदद के लिए कार्य करती रहेगी। आने समय में इस गांव में गरीबो के लिए एक अस्पताल और स्कूल खोला जायेगा। जिसके माध्यम से गरीबो को मुफ्त दवाई मुफ्त पढ़ाई की सुविधा प्रदान किया जायेगा।