भजन संध्या व भण्डारे के साथ समापन हुआ दो दिवसीय श्रृंगारोत्सव
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_167.html
जौनपुर। नगर के मडि़याहूं पड़ाव पर स्थित श्री आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर का 33वां दो दिवसीय स्थापना दिवस एवं भव्य श्रृंगारोत्सव के अंतिम दिन माता रानी के भव्य श्रृंगार के साथ भजन संध्या आयोजित हुआ जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। श्रीरामचरितमानस से शुरू हुये दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन हवन-पूजन एवं यज्ञ आहूति से हुआ। इस मौके पर मंदिर के पुजारी भगवती सिंह बागीश ने प्रवचन दिया कि कलियुग में मां काली की पूजा-अर्चन एवं दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी क्रम में देवी गीत गायक पंकज सिन्हा व गायिका शैली गगन ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत करके उपस्थित सभी भक्तों को भक्ति रस में डुबकी लगवाया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा संजय गुप्ता, शैलेन्द्र दूबे व राकेश पाण्डेय ने भी अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही कृष्ण मुरारी ने मनोहारी झांकी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जफराबाद विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कन्नौजिया, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, शीतला मौर्य, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह, एसएन दूबे, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, डा. लालजी प्रसाद, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. मुकेश शुक्ल, विनीत सेठ, विक्की सेठ, समाजसेवी निखिलेश सिंह, विक्रम गुप्ता, अमित निगम, भानु मौर्या मौजूद रहे। अन्त में सर्वेश सिंह व वंदेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

