सेंधमारी करके नगदी समेत हजारो का मॉल उठा ले गए चोर
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_805.html
जौनपुर ।रामपुर थाना के मनापुर पचौली गांव में चोरों ने कच्चे घर पीछे से सेधमारी करके आभुषण समेत नगदी उठा ले गये। पुलिस ने सन्देह के आधार पर एक मुसहर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इन दिनो क्षेत्र में लूटेरो और चोरो का आतंक व्याप्त हो गया है ।
मनापुर पचौली निवासी प्रेमशंकर मिश्रा के कच्चे मकान में बीती रात चोरों ने पीछे से सेधमारकर घर मे घुस गये। और एक कमरे में रखा
- लोहे के पेटी एवं अन्य सामान उठा ले गये। बताया जाता पेटी को तोड़कर चोरों ने सोने की सिकड़ी, अगूठी, पायल एवं अन्य आभुषण समेत पांच हजार नगद चोरी कर ले गये। घटना का पता सुबह चलने पर भुक्तभोगी ने थाने पर दिया। जांच के बाद भुक्तभोगी के सन्देह करने पर पुलिस ने क्षेत्र के एक मुसहर को पकड़कर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र के सिरौली एंव जमालपुर चौकी के पास एक घर में सेंधमारी कर करीब डेढ़ लाख और गोमटी से 15 हजार रूपये के मॉल पर हाथ साफ किया था ।
