मासूम बेटी संग महिला ने किया आत्मदाह मौत
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_168.html
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के चर्तुभुजपुर गांव में परिवारिक कलह से उबकर अपनी दुधमुही बेटी समेत आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। इस दिलदहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में दहशत भरा मातम का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निवासी पद्माकर दूबे की पत्नी खूश्बु 24 वर्ष आज सुबह किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गयी है। जिससे नाराज होकर एक कमरे में खुद को बंद करके अपनी ढाई वर्षीय बेटी नेहा के साथ कमरे में रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। धुवां और उसकी चीखपुकार सुनकर परिवार वालो ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरो ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।