खुली बैठक में कोटे का आबंण्टन

जौनपुर। शाहगंज सोधी विकास खण्ड के सेठुआपारा गांव में कोटे के आबंण्टन के लिए गुरूवार को गांव में ही खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक बद्री नारायण यादव को आबंटन किया गया। बताते हैं कि करीब 200 की ग्रामीण बैठक में भाग लिये। एडीओ पंचायत अभय राज यादव,संक्रेटरी राजेन्द्र सिंह तथा शान्ति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष खुटहन मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया कि पूर्व सैनिक बद्रीनारायण यादव को आबंटन किया जाय और कोई भी उनके विपक्ष में नहीं सामने आया तो सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने मोहर लगा दिया। इस अवसर पर राम चन्दर यादव, अरूण कुमार यादव, प्रधानपति पप्पू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related

news 7738997970474943031

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item