बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन ने जयसिंह यादव को बनाया मण्डल अध्यक्ष

जौनपुर। बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर विकास खण्ड मडि़याहूं में हुई जहां उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मत से प्राथमिक विद्यालय टकटइया अहिरान के सहायक अध्यापक जयसिंह यादव को मण्डल अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद श्री यादव ने कहा कि आप लोगों ने जो विश्वास मेरे ऊपर जताया है, उसके अनुरूप शिक्षक हित में सदैव कार्य करता रहूंगा। तत्पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने श्री यादव को प्रमाण पत्र दिया जिसके बाद उपस्थित शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डा. दिवाकर यादव एवं लोगों के प्रति आभार विमल यादव ने जताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के आनन्द यादव, अरूण यादव, पवनदीप चैधरी, फुर्ती लाल कन्नौजिया, अनिलदीप चैधरी, सुनील यादव, सविता सिंह, कमलेश कुमारी, मनोज सिंह, योगेन्द्र गुप्ता, फूलचन्द्र तिवारी, रमेश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 178043791821900743

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item