सपा प्रत्याशी का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो

जौनपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व महासचिव एएम डेजी एवं वरिष्ठ नेता मो. मुस्लिम हीरा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सपा ने मो. जावेद सिद्दीकी को जौनपुर सदर विधानसभा से टिकट देकर अल्पसंख्यकों की मांग पूर्ण कर दिया। पदाधिकारीद्वय ने कहा कि मो. जावेद सिद्दीकी कर्मठ, जुझारू एवं युवा नेता हैं। उन पर पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताकर सदर विस में पार्टी को सशक्त करने का काम किया है। पार्टी में जो बाहरी तत्व घुसपैठ करके जावेद के टिकट का विरोध कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिये। पार्टी एकजुट होकर मिशन 2017 के लिये तैयार हो जायं। उन्होंने पार्टीजनों का आह्वान किया कि मो. जावेद के प्रचार में अभी से जुट जायं।

Related

news 2635299594144450251

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item