सपा प्रत्याशी मो. जावेद के जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत ,खेतासराय के आर्यनगर से निकला काफिला पहुंचा जिला मुख्यालय
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_199.html
जगह-जगह तोरण द्वार सहित ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर। जनपद के सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ जिस पर जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। शाहगंज की तरफ से आया उनका काफिला भ्रमण करते हुये अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गया।
इसके पहले श्री जावेद शाहगंज से चलकर सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम गांव गोरारी (आर्य नगर) पहुंचे जहां उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। लगभग दो सौ मोटरसाइकिल एवं सौ चार पहिया वाहनों का काफिला गोरारी के बाद खेतासराय बाजार पहुंचा तो पहले उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। देखा गया कि काफिले में शामिल समर्थकों की भीड़ का आलम यह था कि जब काफिला गुरैनी (चैकिया) पहुंचा तो 2 व 4 पहिया वाहनों की संख्या दोगुनी हो गयी।
इसके बाद जावेद सिद्दीकी का काफिला गुरैनी, जपटापुर, भकुरा मोड़, पूविवि होते हुये कारगिल पेट्रोल पम्प के पहुंचा जहां सुबह से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढाले-ताजे बजाकर लोगांे ने डांस भी किया।
यहां के स्वागत द्वार का नेतृत्व युवा नेता वीरेन्द्र यादव कर रहे थे जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य बांके लाल यादव, धर्मेन्द्र यादव लाले, सुरेन्द्र सिंह, डीपी प्रजापति, रामलखन यादव, जिला पंचायत सदस्य सुबाष सोनकर, राम आसरे यादव, ग्राम प्रधान साहब लाल यादव, घंटू सिंह, राम नरेश यादव, अशोक यादव, धीरेन्द्र यादव, अवनीश पाण्डेय, छोटू सिंह, मुकेश कश्यप, अमित यादव, बृज मोहन यादव, नितिन यादव, सामू यादव, दिनेश विश्वकर्मा, राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र मधुकर, मोनू सहित सैकड़ों समर्थक व सपाजन मौजूद रहे।
इसी क्रम में काफिला कुत्तूपुर बाईपास से चलकर लखनपुर, विशेषपुर, पचहटियां, सिपाह, नया पुल होते हुये जेसीज चैराहे पर पहुंचा जहां से काफिला शहर में प्रवेश कर गया। नगर भ्रमण करते हुये काफिला नगर के अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सदर विस अध्यक्ष गजराज यादव सहित अन्य लोगों ने श्री सिद्दीकी का स्वागत किया। इस अवसर पर एएम डेजी, आनन्द केसरवानी, मो. जफर, मो. दानिश, मो. हसीन, मो. मुस्लिम हीरा के अलावा तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।