जौनपुर की सकड़ो पर दिखा युवा जोश
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_574.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने इस बार जौनपुर सदर सीट पर युवा प्रत्याशी जावेद सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। युवा उम्मीद्वार मिलने से युवाओ में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। आज जब जावेद प्रत्याशी घोषित होने बाद पहलीबार जिले में कदम रखा तो भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता सैकड़ो चार पहिया और दो पहिया वाहनो काफिला लेकर विधानसभा की सीमा शाहगंज पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की जय जयकार करते हुए जौनपुर पार्टी कार्यालय तक ले आये। सभी वाहनों पर सवार लोग सपा के रंग में रंगे हुये थे। कोई सपा की टोपी पहना हुआ था तो कोई गमछा लिया हुआ था।
