युवती के साथ गैंगरेप,
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_270.html
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत करने के बाद पुलिस ने उल्टे पीडि़त परिवार को थाने में बैठा लिया है। आरोप है कि मामला 5 माह पहले का है लेकिन इसकी शिकायत अविवाहित लड़की के गर्भवती होने पर हुई। परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल तो कराया लेकिन इसके बावजूद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप के अनुसार बीते 4 दिनों से लड़की के अलावा उसकी मां व विकलांग बाप को थाने में बैठा गया है। इतना ही नहीं, पुलिस मामले को लीपापोती करने में जुटी हुई है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

