बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने उड़ाया 36 हजार रूपया

जौनपुर। मडि़याहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पूर्व प्रधान के मोटरसाइकिल की डिग्गी से उचक्कों ने साढ़े 36 हजार रूपये उड़ा दिया जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान अवध नरायन यादव बालू गिट्टी का कारोबार करते हैं। वह सोमवार को मोटरसाइकिल से मडि़याहूं आये थे। उनको तगादा के साढ़े 36 रुपये अपनी बैग में रखकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर नगर के सब्जी मण्डी पहुंचे। वे मोटरसाइकिल खड़ी करके सब्जी लेकर वापस आये तो देखे कि डिग्गी खुली थी और बैग गायब था। काफी देर तक आस-पास पूछने के बाद हताश होकर पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दिया जिस पर पुलिस हमेशा की तरह छानबीन शुरू कर दी है।

Related

news 9208204992574021155

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item