वाराणसी को छोड़ अन्य जगहो पर 24 मार्च को होली मनाना उचित : पं0 जयशंकर पाण्डेय
https://www.shirazehind.com/2016/03/24-0.html
जौनपुर। होली कब ? होली कब है ? यह अल्फाज इससे पहले शोले फिल्म के खलनायक गब्बर सिंह के मुंह से सुना गया लेकिन अब जौनपुर की जनता से सुनने को मिल रहा है। यह स्थिति उत्पन्न हुई है मंगलवार से लगने वाले भद्रा के कारण। दर असल मंगलवार को दिन 2 बजे से भद्रा लग रहा है इसका प्रभाव बुध्दवार की भोर 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। जिसके कारण जनता में होली मनाने को लेकर तमाम भ्रांतियां आ गयी है। हर कोई एक दूसरे से पुछता फिर रहा है कि होली कब है 23 मार्च को या 24 को हलांकि जिलाधिकारी ने होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जो सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये है उसके अनुसार 23 मार्च को होलिका जलाया जायेगा और 24 मार्च को रंग खेला जायेगा।
उधर वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं0 जयशंकर पाण्डेय ने भी जनता फैली भ्रांतिया को दूर करते हुए कहा कि मंगलवार को दोपहर दो बजे से भद्रा लग रहा है इसका प्रभाव बुध्दवार की भोर 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। उन्होने साफ कहा कि वाराणसी को छोड़कर अन्य स्थानो पर 24 मार्च को होली मनाने का मूहूर्त है।