भदोही एसपी ने महिला थाने का किया निरीक्षण

  भदोही । पुलिस अधीक्षक पीके मिश्र ने महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े दिषा-निर्देष दिये ।
  एसपी ने निर्देशित किया है कि महिला थाने आनेवाली हर महिला फरियादियो की शिकायत प्रथमिकता के आधार पर सुनी जाए और उनका निस्तारण किया जाए । महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाए । इसके अलावा पुलिस ने कई अपराधियों के खिलाफ कारवाई करते हुए जेल भेजा है ।
  जिले के थाना गोपीगंज में आज  मुखबिर की सूचना पर एचसीपी विनोद कुमार तिवारी मय हमराही के साथ वांछित अभियुक्त रविन्द्र पाल निवासी हरिहरपुर थाना गोपीगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया ।इसके अलावा भदोही कोतवाली में आज मुखबिर की सूचना रजपुरा मौर्या बस्ती से  वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रसाद और श्रीराम मौर्या सूरेन्द्र प्रसाद , अविनाष मौर्य निवासीगण रजपुरा को जेल भेजा दिया । इसके अलावा वांछित आरोपी  हीरालाल मौर्य , देवनाथ मौर्य पुत्र हीरालाल, प्रमोद कुमार मौर्य , अजीत उर्फ मुन्ना , शेषनाथ मौर्य, संजय कुमार मौर्य कमला शंकर , अजय उर्फ कल्लू निवासीगण रजपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वही शान्तिभंग की अंदेशा में गोपीगंज पुलिस ने 10 व्यक्तियों को कस्बा से और 6 व्यक्तियों को ग्राम आलमउ से इसके अलावा चार को जेल भेजा । जबकि कोईरौना पुलिस ने ग्राम बनकट से दो  व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । होली को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रहीं है ।

Related

news 3505157380206771747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item