बाली बाॅल प्रतियोगिता में बर्जीकला ने मारी बाजी

 जौनपुर।  पंवारा के संजई कला में स्थिति भौगवती बालोद्यान में बाली बाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, फाइनल मैच बर्जीकला तथा बनकट टीम द्वारा खेला गया। जिसमें बर्जीकला के टीम ने एक प्वाइंट की जीत दर्ज कराकर बाजी मारी तथा दूसरे स्थान पर बनकट टीम रही। कुल पन्द्रह प्वाइंट का मैच खेला गया। खेल में दारापुर, सरावा, कुड़रिया, पंवारा, मिश्रमऊ व मधुपुर आदि कुल ड़ेढ दर्जन टीमो खेल में प्रतिभाग किया।
    मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरेन्द्र कुमार पटेल ने विजेता व उपविजेता टीम को कैप्टन क्रमशः बच्चा सिंह व विनोद दूबे सहित खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा की खेल मनमस्तिष्क व शरीर को स्वस्थ रखता है। खेल में हार-जीत का नही खिलाडि़यों के प्रदर्शन का महत्व होता है। निर्णायक की भूमिका बच्चा सिंह, रिंकू मिश्रा व संदीप शर्मा ने निंभायी। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामचन्द्र पटेल व संचालन कविता पटेल ने किया। आयोजक शालिकराम पटेल ने खिलाडि़यों व अगन्तुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से रामनाथ यादव, प्रधानाचार्या चन्द्रकला पटेल, रामलखन पटेल, कल्पनाथ गुप्त, कामरेड सुभाष पटेल, कविता पटेल, अनिल वर्मा, अनामिका वर्मा, रामकृष्ण मिश्र, रमेश चन्द्र, विजय कौन्नाजिया, श्यामसुन्दर यादव, एडवोकेट इन्द्रजीत पाल, जगन्नाथ शास्त्री व बाबूलाल पटेल आदि थे।

Related

news 5939696348407226322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item