मांगे पूरी नही तो मूल्याकंन का होगा बष्हिकार: रमेश सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यदि प्रदेश सरकार हमारी तीन सूत्रीय  लंबित मांगे 28 मार्च तक पूरा नही किया तो हम लोग 30 मार्च से शुरू होने वाली  बोर्ड परीक्षाओ के मूल्याकंन का बहिष्कार करेंगे।

रमेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष हम लोग वित्तविहिन शिक्षको की मानदेय बढ़ाने तदर्थ शिक्षको का विनियमति करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के मामले को लेकर बोर्ड परीक्षा मूल्याकंन का बष्हिकार  किया था। लेकिन 7 अप्रैल 2015 को मुख्यमंत्री ने  संगठन के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य के अगुवाई सात सदस्यीय टीम को आश्वासन दिया था कि इस मामले पर जल्द कार्यवाही की जायेेगी। लेकिन आज तक कोई हल नही निकला  है। हलांकि मध्यमिक शिक्षामंत्री  बलराम यादव हमारी मांगो पर वर्ता  करने के लिए 28 मार्च को बुलाया है यदि  उस दिन हमारी मांगे पूरी नही हुई तो 30 मार्च से शुरू हो रही मूल्याकंन कार्य का हम लोग बष्हिकार करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।


Related

news 2815273448907686716

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item