अफसर की प्रताड़ना से पुलिस लाईन परिसर में ही सिपाही ने किया आत्मदाह का प्रयास

जौनपुर। पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी न मिलने और आरआई द्वारा प्रताडि़त करने से नाराज एक सिपाही ने आज आरआई आफिस में ही अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। सिपाही द्वारा यह कदम उठाने से पूरे पुलिस लाईन  परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  विकास यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी फेराईपुर थाना सैईयद राजा जिला चंदौली जौनपुर पुलिस लाईन में सिपाही पद पर तैनात है। विकास ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि मै अपनी पत्नी के इलाज के लिए आरआई से पिछले दस दिनो से छुट्टी मांग रहा था। लेकिन आरआई अपने तानाशाही रवैये के कारण उसे छुट्टी नही दे रहे थे। आज देर शाम वह फिर अवकाश मांगने के लिए आरआई के पास गया तो उन्होने छुट्टी देना तो दूर की बात मुझ पर बरस पड़े जिसके कारण मैने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया हूं।
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी। जिस तरह से उसने अपने साथ मिट्टी का तेल कर जाना इस बात का सबूत है कि वह पूर्व नियोजित कार्यक्रम था। सिपाही के ऊपर अनुशासनहिनता की कार्यवाही की जायेगी।



Related

news 5380440883902768800

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item