पुलिस के लिए नयी मुसीबत बने पशु चोर ,जो इनके कार्य में बाधा बना उसे कर दे रहे लहुलुहान
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_692.html
जौनपुर। जिले की पुलिस अभी चोरी मोटर साईकिल चोरी पशु तस्करी हत्या बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाओ को रोक नही पा रही थी इधर पिछले कई महिनो से पशु चोरी की नयी आफत चुनौती बन गयी है। आये दिन पशु चोर किसी न किसी गांव से जनवरो को उठा ले जा रहे हैै। ये चोर इतने खतरनाक है कि जो इनके सामने आया उस जान लेवा हमला भी कर दे रहे है। इन्ही चोरो ने एक सप्ताह पूर्व महराजगंज में एक चारवाहे की हत्या कर भी कर चुके है। ऐसी स्थिति पशु पालको की नींद हराम हो गयी है।
जौनपुर में इधर कुछ महिनो से पशु चोरो का गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। ये लोग रात में पीकअप जीप में ईट पत्थर साथ लेकर टहलते है खासकर सड़क किनारे बसे गांव में । ये लोग गांवो में बधी पशु पालको की कीमती भैस गाय पलक झपकते ही उड़ा दे रहे है। यदि किसी ने विरोध किया तो ईट पत्थर बरसाकर ग्रामीणो को घायल कर दे रहे है। पशु चोरो ने पिछले सप्ताह महराजगंज थाना क्षेत्र में विझवट गांव के पास एक पशु पालक की हत्या करके उसकी भेड़ बकरियां उठा ले गये थे। उसके बाद से आये दिन कीमती भैस और गायो पर यह बदमाश डाका डाल रहे है। पशु चोरो ने ग्रामीणो की नींद हराम कर दिया है। ग्रामीण अब रात में लाठी डण्डे लेकर सड़क पर घूमना शुरू कर दिया है। रात में आने वाले वाहनो को पशु चोरो की गाडि़यां समझकर हमला बोल दे रहे है। इसका उदाहरण होली के एक दिन पूर्व सिकरारा थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में देखने को मिली थी। यहां रात में एक मरीज को डाक्टर के पास ले जा रहे एक स्कार्पियो पर ग्रामीणो ने हमला बोल दिया उसके चंद मिनट के बाद एक और वाहन पर ग्रामीणो ने पशु चोर समझकर कहर बरपाया। दो दिन पूर्व सिरकोनी बाजार पशु चोरी कर रहे एक बदमाश से महिला भिड़ गयी चोरो ने महिला को जमकर मारापीटा। हलांकि महिला की दिलेरी के कारण चोरो को खाली हाथ भागना पड़ा।
इन घटनाओ को दिखेते हुए सपा युवा नेता विकास यादव ने जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुहार लगायी है कि इस अपराध पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाय अन्यथा जहां गरीब किसानो पशु पालको के कीमती जानवर गायब हो रहे वही आम राहगीर ग्रामीणो के कोप का भाजन हो रहा है। सीएम और डीएम ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।