एलजी शो रूम का हुआ उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_380.html
जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज स्थित एसएस काम्प्लेक्स में बालाजी कन्ज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की नवीन शाखा खुला जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने फीता काटकर किया जहां नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन भी मौजूद रहे। इस मौके पर कम्पनी के शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार ने कहा कि इस शो रूम के माध्यम से एलजी अपने ग्राहकों को नये प्रोडक्ट रेंज के बारे में अवगत करायेगी। इस अवसर पर अधिष्ठाता विजय गड़ोरिया, एरिया मैनेजर सौरभ मिश्रा, रीजनल मार्केटिंग मैनेजर सौम्यो गोयन, सपा नेता श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव, श्याम रतन श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में देवेश श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्रूक्त किया।
