मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, एसडीएम गम्भीर

 जौनपुर। मडि़याहूं क्षेत्र के रामपुर नद्दी के निवासियों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। आरोप है कि उक्त गांव में हनुमान जी का मंदिर है जिससे सटी ग्राम समाज की जमीन है जिस पर बगल के ही शिवशंकर श्रीवास्तव जबर्दस्त कब्जा करना शुरू कर दिये। मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाबत प्रत्येक दिन दिन सैकड़ों की भीड़ एकत्रित होती है जो खाली जमीन पर बैठकर पाठ आदि करते हैं। ऐसे में उक्त जमीन पर बगल के शिवशंकर द्वारा कब्जा किया जाना निन्दनीय है। इसको गम्भीरता से लेते हुये उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को अग्रिम कार्यवाही के लिये लिखा जिस पर उन्होंने राजस्व निरीक्षक को मौका-मुआयना करने का आदेश दिया। शिकायत करने वालों रानू, धर्मेन्द्र, राजेन्द्र, संतोष, प्रदीप, जगदीश, सुशील, अच्छे लाल, बबलू, गोपी, कृष्ण चन्द्र आदि प्रमुख रहे।

Related

news 6368483609313094290

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item