गौरैया संरक्षण दिवस पर लिया गया शपथ
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_420.html
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष मेघना रस्तोगी की अध्यक्षता में रविवार को गौरैया संरक्षण दिवस मना जहां उपस्थित लोगों से अपील हुआ कि आज इस लुप्त होती प्रजाति को बचाने के लिये सब लोग मिलकर हाथ बढ़ायें। नगर के मोहल्ला नखास के विसर्जन घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जहां लोगों ने शपथ भी लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका कल्पना केसरवानी, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, संगीता सेठ, सोना बैंकर, मधु गुप्ता, स्वर्णिमा जायसवाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में सचिव ऋचा गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

