शिया समुदाय ने परम्परागत ढंग से मनाया नवरोज
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_741.html
जौनपुर। शिया समुदाय ने नव वर्ष को परम्परागत ढंग से विशेष नमाज, दुआ एवं नज्र से मनाया जिसके बाबद मस्जिदों, इमामबाड़ों एवं घरों का माहौल बदला रहा। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद कसेरी बाजार में अली मंजर डेजी के नेतृत्व में नवरोज की नज्र पर आयोजन हुआ जहां समीर अली ने बताया कि नवरोज ईद की तरह महत्व रखता है। इसी दिन रसूल-ए-खुदा की रेसालत की घोषणा की गयी थी और हजरत अली की ताजपोशी की घोषणा हुई थी। मिस्री व ईरानी कैलेण्डर में 21 मार्च का बहुत महत्व है। यह भी मान्यता है कि इसी दिन को दुनिया अस्तित्व में आयी। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी ने 21 मार्च के पर्व पर विश्व शांति व एकता की दुआ करायी। वहीं जौनपुर अजादारी कौंसिल ने नकी फाटक पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सै. मो. हसन, मिर्जा जावेद सुल्तान, रजमी जौनपुरी, इसरार हुसैन एडवोकेट, परवेज हसन, मो. मुस्लिम हीरा, असलम नकवी, तहसीन अब्बास सोनी, तालिब रजा शकील, नासिर रजा, सै. अख्तर अब्बास, सै. सज्जाद हैदर, डा. हाशिम खां, सै. शाहिद रिजवी, समीर अली अहमद, अली एरान, अली औन आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन असलम नकवी और लोगों के प्रति आभार मो. मुस्लिम हीरा ने जताया।

