भदोही में मकान में लगी आग , जिंदा जली बीमार युवती

  भदोही । सदर  कोतवाली इलाके  के मोढ़ चौकी के तहत कोकोलमऊ गांव में देर रात एक कच्चे मकान में विधुत शार्ट सर्किट से आग लगने से एक बिमार विवाहिता की जिंदा जलने से  मौत हो गयी।
  दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही भदोही एसडीएम सहित पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कच्चे मकान में लगी आग को ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाया । आग लगने की घटना के काफी देर बाद  फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुँची। पुलिस शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया ।
  जानकारी के अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ चौकी अन्तर्गत कोकोलमऊ गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी की पत्नी संगीता 30 वर्ष काफी समय से बिमार थी। कृष्ण कुमार  मुम्बई में  रहता था।हाल में  पत्नी के  इलाज के लिए वह घर आया है । कल पत्नी की दवा लेने वह इलाहाबाद गया हुआ था। बीमार पत्नी खपरैल के कच्चे मकान में सोयी हुयी थी। देर रात आयी विधुत से तार में शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट के कारण खपरैल के कच्चे मकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली। बीमार संगीता उठकर बाहर निकलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजे तक पहुंचते ही वह गिर गयी। आग काफी भड़क गयी थी जिससे संगीता मकान में ही जिंदा जल गयी। मकान में आग लगने से आस-पास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गये और अपने निजी संसाधनो से आग पर किसी तरह काबू पाया। संगीता का मायका जौनपुर जनपद के रामपुर के शहजादपुर बताया गया है। सुबह संगीता के परिजन भी मौके पर पहुंच गये है। इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही भदोही एसडीएम सहित कोतवाली व मोढ़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी ।

Related

news 8311755335523014283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item