बैठक से लापता तीन एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का आदेश
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_615.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता
में कलेक्ट्रेट सभागार में ओपन डिफिकेशन फ्री (ओडीएफ) हेतु नामित चयनित 11
ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने हेतु ग्राम पंचायत में 11 नोडल
अधिकारियों एवं एडीओ पंचायत के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें एडीओ पंचायत
सिकरारा, धर्मापुर, केराकत के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त
किया तथा डीपीआरओ चूरनराम जायसवाल को निर्देशित किया कि वेतन रोकने के साथ
ही विभागीय कार्यवाही की जाय। सभी स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले की 11
ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए नामित किये गये नोडल
अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायतों में नये शौचालय की मॉग की समीक्षा किया
तथा निर्देशित किया कि प्रति परिवार को एक शौचालय उपलब्ध कराया जाय।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को कहा कि प्रतिदिन ग्राम पंचायत में जनता से
निरंतर सम्पर्क बनाकर उन्हे जागरूक करते हुए शौचमुक्त गांव घोषित कराये।
जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के
धर्मापुर ब्लाक के गजना, सरेमू, मोहिद्दीनपुर, कुछमुछ, चौकीपुर,
देवचन्द्रपुर, सिरकोनी ब्लाक के नेवादा, कबूलपुर, सुल्तानपुर व सादात-मसौड़ा
और शाहगंज ब्लाक के तारगहना ग्राम पंचायत को प्रथम चरण में खुले में शौच
मुक्त करने के लिए चुना गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 2 गावों
तारगहना व सरेमू को होली के पहले ही खुले में शौच मुक्त करा दिया गया है इन
गांवों में सभी के पास शौचालय हो गये है, 9 गांवों को भी शीघ्र खुले में
शौच मुक्त करा दिया जायेगा। इसके लिए नामित नोडल अधिकारी बराबर गांव में
रहकर लोगों को जागरूक कर रहे है कि वे अपने यहां शौचालय बनवा लें।
जिलाधिकारी
ने बताया कि 207 गांव में बेसलाइन सर्वे कराया गया था जिसके लिए शौचालय
बनवाने के लिए भी दिया गया था जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित
किया कि बेसलाइन सर्वे का आफिस से कागज का मिलान कर लिया जाय ताकि 29 और 30
मार्च 2016 को मौके पर गांव में जाकर वास्तविक जानकारी प्राप्त कर 31
मार्च की बैठक में शौचालय की वास्तविक स्थिति की जानकारी दे। इस अवसर पर
सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, पीडी तेजप्रताप मिश्र, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका
सिंह, नोडल अधिकारी आईएम किदवई, साहित्य निकष सिंह, राममोहन पाठक, डा
विरेन्द्र सिंह, एसके सिंह, राजेश सोनकर, अनिल सोनकर, शैलेष राय, राजीव
कुमार सिंह, डीपीआरओ चूरनराम जायसवाल, जिला परियोजना सम्ंवयक राहुल सिंह,
अनूप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

