मो. जावेद सिद्दीकी को प्रत्याशी जाने पर सपाइयो में छायी खुशी

पार्टीजनों व समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
    जौनपुर। जौनपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता मो. जावेद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर जिला कार्यालय सहित सदर विस क्षेत्र के अधिकांश बाजारों, गांवों, कस्बों नगरों में सपाजनों व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इस दौरान उपस्थित सभी लोग जहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं, वहीं पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पार्टी का यह निर्णय सही है।
    जौनपुर नगर के अलफस्टीगंज में सपा के जिला कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने पार्टी के निर्णय की सराहना करते हुये एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिसामुद्दीन के अलावा मो. दानिश, रमेश शुक्ल, बदरुद्दीन, मो. आजम, हसनै,न
संदीप सिंह, पप्पू यादव, ढेबा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    खेतासराय संवाददाता के अनुसार अकबर खान, सारिक, शिशिर सिंह, गुड्डू यादव, शाहिद, रियाजुद्दीन, परवेज, गुड्डू सेठ सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
    इसी क्रम में गभिरन में सुरेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश पाण्डेय, शेखर सिंह, अभिनव सिंह, सुनील यादव, इकबाल, जयहिन्द साहू प्रधान, विनोद मौर्या, दिनेश यादव शिक्षक, पप्पू यादव, पंकज यादव सहित अन्य लोगों ने पार्टी के इस निर्णय की सराहना किया है।
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय संवाददाता के अनुसार अंजनी यादव सरकार, बांके लाल यादव, वीरेन्द्र यादव, दिलीप प्रजापति, बंटी मौर्या, सोनू सिंह, रामलखन, अजीत यादव, रामनरेश यादव, धीरेन्द्र यादव, दीपक उपाध्याय, मिथुन पाण्डेय, राजन सिंह, छोटू सिंह, सामू यादव, नीति यादव, मुकेश कश्यप, धमेन्द्र, मधुकर सहित अन्य लोगों ने कहा कि सबसे योग्य प्रत्याशी हैं युवा नेता मो. जावेद।
    इसी क्रम में पुरानी बजार में धर्मेन्द्र यादव, बंटी मौर्य, आबिद कुरैशी, आजम खान, विकास यादव, करण, राजेश, अशोक प्रधान, अल्ताफ खान, आरएन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, एजाज खान, सम्से आलम, अमरदीप यादव, कमल किशोर मौर्य सहित अन्य लोगों ने मो. जावेद को बधाई देते हुये पार्टी के निर्णय को सराहा है।

Related

politics 5558422972243199748

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item