पुलिस ने पकड़ा दो वाहन चोर चार बाईक बरामद

जौनपुर जिले की खुटहन थाने की पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने एक वाहन चोर गिरोह गैंग का पर्दाफास करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार  किया है। पुलिस इन बदमाशो के पास चार मोटर साईकिल भी बरामद  होने का दावा किया है।
एएसपी सिटी रामजी सिंह ने एक प्रेस कांफेंस में पत्रकारो को बताया कि जिले में इस समय मोटर साईकिल चोरी होने की घटनाओ में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। जिसके कारण एसपी ने सभी थाना प्रभारियो और क्राईम ब्रांच टीम को जिम्मेदारी सौपी कि इस वारदात पर रोक थाम लगाने के साथ ही मोटर साईकिल उड़ाने वाले गैंग का तत्काल खुलासा किया जाय। इस कड़ी खुटहन थानाध्यक्ष और क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए दो चोरो को गिरफ्तार किया है। उनके निशानदेही पर चार चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि ये लोग गिरोह बंद होकर जौनपुर और आजमगढ़ जनपद  में मोटर साईकिले चुराकर बेचने का कार्य करते है।
इन आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब पुलिस इनकी क्राईम हिस्ट्री खगालने में जुट  गयी है।
गिरफ्तार किये गये बदमाश यशवंत गौतम पुत्र राम बच्चन निवासी नटौली थाना शाहगंज जौनपुर और रविन्द्र गौतम पुत्र रामफेर निवासी नटौली थाना शाहगंज जौनपुर शामिल है।
बरामदगी का विवरण -
1.      एक अदद स्पलेण्डर प्रो0 UP 62 AC 8861 चे0नं0 MBLHA10APCHF06591 इं0नं0 HA10EKCHF07116
2.      एक अदद स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर चे0नं0 MBLHA10E शेष खुरचा हुआ, इं0नं0 HA10EAAHD39351
3.      एक अदद सी डी डिलक्श UP62 K 1033, चे0नं0 MBLHA11ERA9M शेष खुरचा हुआ, इं0नं0 HA10EKCF07116 .
4.      एक अदद स्पलेण्डर प्रो0 विना नम्बर, चे0नं0 MBLHA10ADB9L06114, इं0नं0 HA10EHD9L05780
गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का नाम -
1.      उ0नि0  रमेश यादव थानाध्यक्ष खुटहन जौनपुर ।
2.       ब्रजभूषण यादव, का0 जोगेन्द्र यादव थाना खुटहन जौनपुर ।
3.      छोटेलाल राय, का0 सुशील सिंह, का0 नरेन्द्र सिंह क्राइम ब्रान्च जौनपुर ।



Related

news 3037321633701898377

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item