कीर्तिकुंज आटो मोबाईल के ग्राहक सावधान !

जौनपुर। चार  पहिया वाहन खासकर कीर्तिकुंज आटो मोबाईल के ग्राहक सावधान क्यो कि यह एजेन्सी कैश लेस का सपना दिखाकर बहुत ही आसानी से ग्राहको चुना लगा रही है। ऐसा ही एक मामला आया है जौनपुर गैस सर्विस के मालिक व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आर के महामंत्री अनुज विक्रम सिंह छोटू का। इन्होने अपनी कार स्विफ्ट डीजायर का करीब एक वर्ष पूर्व ऐजेन्सी द्वारा बताये गये कैश लेश इंसोरेन्स कराया था। उस समय उन्हे बताया गया कि इस योजना के तहत इंसोरेंस कराने पर दुर्घटना में होने वाले नुकसान की भरपायी इंसोरेन्स कम्पनी करेगी। उस समय मात्र एक हजार रूपये देना होगा। लेकिन ऐसा नही हुआ अनुज विक्रम ने बताया कि  पहली बार गाड़ी का दुर्घटना हुई तो एजेन्सी पर ले जाने पर एक हजार की जगह 11 सौ रूपये लिया गया। दूसरी बार ले गया तो तीन  हजार रूपये लिया गया। पुछने पर कम्पनी के लोगो ने बताया कि अब सर्विस टैक्स वैट और स्वच्छ भारत अभियान का शुल्क लिया गया है। खैर यह बात आयी गयी हो गयी। जब तीसरी बार मेरी कार दुर्घटना ग्रस्त हुआ तो मै ऐजेन्सी गया तो वहा पर बताया गया कि यह स्कीम केवल एक वर्ष में केवल दो बार के लिए था। अब इसका पैसा आप को देना होगा। मेरी गड़ी बनकर तैयार हुआ तो कुल करीब  60 हजार रूपये की फर्जी बिल बनाकर मुझे थमा दिया गया उसमें सर्विस टैक्स वैट और स्वच्छ भारत अभियान का शुल्क जोड़कर मुझसे 14 हजार रूपये वसूल  कर लिया। सबसे हैरत की बात यह है कि जिस बिल को मुझे दिया गया है वह साधारण कम्प्यूटर से निकाला गया है उस पर ऐजेन्सी का मुहर तक नही लगा है और नही यह स्पस्ट किया गया कि किस मद में कितना टैक्स लिया गया।
अनुज विक्रम सिंह ने बताया कि मै उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं। 

Related

news 6126069032466014832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item