शहीद भगत सिंह सुखदेव एवं राजगरू को दी गयी श्रध्दाजलि
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_601.html
सतहरिया। पंवारा के सजई मे के स्थित भगौती बालोद्यान मे स्थापित शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरू की मूर्ति पर उनके 85 वे शहादत दिवस पर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षाअधिकारी सुरेन्द सिंह पटेल ने शहिदो की मूर्ति का अनावरण तथा और नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्वधाटन किया। आयोजित संगोष्ठी मे उन्हो ने कहा शहीदो के विचारो को विस्तार करना तथा उनके पद चिन्हो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त रहे। अघ्यक्षता रामचन्द पटेल तथा संचालन रमेश चन्द सरोज ने किया। आयोजक पूर्व प्रघानाघ्यापक सालिकराम पटेल तथा प्रबन्धक अनिल कुमार वर्मा ने आगुन्तको के प्रति अभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर कल्पनाथ गुप्त रामनाथ यादव श्याम सुन्दर यादव सुभाष चन्द पटेल जगन्नाथ शास्त्री इन्द्रजीत पाल विजय कन्नौजिया सत्यनरायण प्रसून पटेल गंगा राम प्रजापति अमर पाल सिंह अदि थे।

