सभी दलों के झूठे वादों से जनता ऊब गयीः ओम प्रकाश
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_625.html
जौनपुर। भारतीय समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष भासपा ने प्रदेश की सपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि सपा सहित सभी दलों के झूठे वादों से जनता अब ऊब चुकी है। मतदाता आगामी विस चुनाव में छलावा देने वालों को सबक अवश्य सिखायेगी। अन्त में उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिये भासपा सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि अरविन्द राजभर राष्ट्रीय महासचिव, राहुल सिंह प्रदेश महासचिव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये केन्द्र व प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष हरि लाल राजभर ने किया। इस अवसर पर चन्दन, गौरीशंकर, अच्छे लाल, ताराशंकर, धर्मेन्द्र, यशवंत, शिव प्रसाद, पिण्टू, राम नरायन, शिव कुमार, सूरज कुमार, शिवपूजन, संजीव, शकुंतला, रमेश गुप्ता, सुमन चैहान, जितेन्द्र, मनोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
