करेंट से विवाहिता की गयी जान
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_961.html
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र में गुरूवार को टुल्लू पम्प का तार जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गयी। बताया गया कि मृत विवाहिता स्थानीय क्षेत्र के कादनपुर गांव निवासी शान्ति देवी 23 वर्ष थी जो पानी भरने के लिये टुल्लू चालू करने गयी थी कि हादसे की शिकार हो गयी। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
