जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक में दिशा निर्देश

  जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति ऊसर भूमि सुधार निगम की बैठक हुई जहां प्रबन्धक ऊसर भूमि सुधार निगम एसएन शुक्ल ने जिलाधिकारी के समक्ष पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत किया जिस पर उन्होंने सभी बिन्दुओं पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक सप्ताह में अपूर्ण कार्य को पूर्ण कर फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ चूरन राम को सोडिक हाट के 15 दिन के अन्दर निर्माण कराने का निर्देश देते हुये उन्होंने जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह को कराये गये कार्यों का बोर्ड लगवाकर एडीओ कृषि/लाभार्थी के साथ फोटोग्राफ एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की बात कही। इसी तरह उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी को खरीफ की फसल में लाभ प्राप्त किये गये लाभार्थियों मे से 50 लाभार्थियों से मोबाइल पर बात करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त परियोजना वर्ष पंचम के ग्रामांे के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी। महिला स्वयं सहायता समूहों व आजीविका सम्वर्धन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लाइवलीहुड सपोर्ट फण्ड और परियोजना वर्ष षष्टम की समीक्षा किया। पंचायती राज विभाग के माध्यम से निर्मित कराये जा रहे सोडिक हाट निमार्ण की प्रगति की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा शिविरों एवं प्रदर्शन की भी समीक्षा किया। कृषि व सिंचाई विभाग द्वारा कराये गये प्रदर्शनों की समीक्षा करते हुये गोस्वामी ने कार्यदायी विभागों एवं उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी को निर्देशित किया कि अन्य विभाग तथा ऊसर भूमि सुधार विभाग द्वारा एक ही कार्य पर कार्य न कराने की जांच करके रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव को उपलब्ध करायें। इस अवसर पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Related

news 7143585961022893506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item