माध्यमिक शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार वापस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक नगर के चहारसू चैराहे पर स्थित कैम्प कार्याय पर जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, राज बहादुर चंदेल, लवकुश मिश्र, प्रदेश मंत्री रमेश सिंह के प्रतिनिधिमण्डल और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव के बीच हुई वार्ता के पश्चात् मिले आश्वासन पर हर्ष व्यक्त किया। इसी के फलस्वरूप मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का पूर्व में घोषित फरमान छात्र हित में वापस ले लिया गया है। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, विजय बहादुर, प्रेम बहादुर, चन्द्र प्रकाश दूबे, मो. आजम खां, राम अचल यादव, राणा प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3186970076061594147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item