जावेद को प्रत्याशी बनाये जाने पर सपाजनों ने जतायी खुशी

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा इकाई की बैठक सोमवार को सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर विस अध्यक्ष गजराज यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर उपस्थित सपाजनों ने युवा नेता मो. जावेद सिद्दीकी को सदर विस से प्रत्याशी बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। बैठक का संचालन महासचिव डा. रेयाज आलम ने किया। इस अवसर पर रमाशंकर यादव, डा. हसीन बबलू, बेलाल अहमद, नरसिंह यादव, श्याम बिहारी बिन्द, मो. जफर, पप्पू यादव, हलचल यादव, संदीप यादव, अशोक यादव, मिथिलेश यादव, जिलानी खां, रिजवान अहमद, फैजान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

politics 600573001808629445

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item