कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_740.html
जौनपुर। सिकरारा थानाक्षेत्र के टेकारी गांव के पास रविवार की सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई तो युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
अलीशाहपुर गांव निवासी 26 वर्षीय राज बहादुर सरोज सुबह मछलीशहर जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वो टेकारी गांव के पास पहुंचा पीछे से आ रही इंडिका कार उसे ओवरटेक करने लगी। ओवरटेक के दौरान कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही राज बहादुर सरोज जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने देखा तो भाग कर मौके पर पहंुचे। लेकिन तब तक राज बहादुर सरोज दम तोड़ चुका था। वहीं कार चालक मौका पाकर कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने सूचना दी तो सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची। राज बहादुर सरोज के लाइसेंस से उसकी पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन भी रोते पीटते घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया। कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया।