मामूली विवाद में एक युवक पर चाकुओ से हमला

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ब्लाक के सामने मोटर साईकिल सवार पर एक युवक ने चाकु से प्रहार करके घायल कर दिया। सूबह हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घायल पहले सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गया लेकिन वहां पर डाक्टर मौजूद न होने के कारण एक प्राईवेट  अस्पताल में इलाज करने के बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव का निवासी ओमप्रकाश उर्फ नन्हू यादव खुटहन बाजार में मोटर साईकिल बनाने की दुकान खोलकर अपनी रोजीरोटी का जुगाड़ करता है। आज सूबह करीब आठ बजे वह मोटर साईकिल द्वारा तिघरा बाजार जा रहा था जैसे ही वह ब्लाक के सामने पहुंचा पीछे से आये एक मोटर साईकिल सवार युवक ने चलती गाड़ी से उसके ऊपर चाकुओ से हमला शुरू कर दिया। जिसके कारण ओमप्रकाश मोटर साईकिल से गिर पड़ा। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया। घटना के पीछे बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ओमप्रकाश का उसके गांव के ही राकेश यादव नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था आज उसी ने ओमप्रकाश पर हमला किया। ओमप्रकाश ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है।


Related

news 3150964064185630139

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item