सपा की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा मंत्रियो और विधायको के विरोध में लगा नारा
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_761.html
जौनपुर। एमएलसी चुनाव में सपा को मिली करारी हार की समीक्षा करने आये दो पर्यवेक्षक के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने आज जमकर हंगामा करते हुए जिले के सभी मंत्रियों को हटाने की मांग किया साथ में 2017 चुनाव में सभी सीटो पर नये चेहरे को उतारने की मांग किया। हंगामा के कारण समीक्षा की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए बाद्यित हो गयी।
हाल ही में सम्पन्न हुए विधान परिषद सदस्य चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लल्लन यादव को करारी हार मिली थी। लल्लन इस हार का ठीकरा पार्टी के मंत्रियों विधायको और बड़े नेताओ के सिर पर फोड़ते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव की स्थिति से अवगत करा दिया था। लल्लन की शिकायत पर सपा सुप्रिमों ने दो सदस्यीय जांच दल में शामिल राज्यसभा सांसद जावेद अहमद और सपा कार्यकारणी सदस्य उमाशंकर आज जौनपुर भेजा। ये दोनो लोग आज डाक बगला में सभी मंत्रियो विधायको और नेताओ को बुलाकर जांच शुरू कर दिया। इसी बीच दर्जनो युवा सपा कार्यकर्ता भी डाक बंगले पर पहुंचकर पर्यवेक्षक के सामने हार का कारण बताना चाहते थे लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्यकर्ताओ को मौका नही मिला तो सभी आक्रोशित होकर स्थानीय नेताओ और मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सपा नेताओ का आरोप है कि मंत्रियो विधायको के भीतर घात के चलते चुनाव में करारी हार हुई है। अगर यही चेहरे विधान सभा 2017 के चुनाव में भी पार्टी को करारी हार मिल सकती है। इस लिए सभी विधान सभा सीटो पर नये चेहरे को उतारना होगा।