आम के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_580.html
भदोही । भदोही जिले में आम के पेड़ पर रस्सी
के फंदे से लटकता शव पाया गया।यहाँ घटना ऊंज थाने के रोही गाँव की है ।
युवक के पैर में चोट के निशान पाए गये है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव
को पेड़ पर लटकाये जाने की आशंका जतायी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है । पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को
हिरासत में लिया है ।
पुलिस के अनुसार ऊंज थाने के रोही गांव निवासी बिहारी सरोज के 20 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश सरोज का गांव के ही समीप एक आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता शव पाया गया। परिजनों के अनुसार युवक रात से ही घर से लापता था। आज सुबह उसका शव गांव के ही समीप एक आम के पेड़ पर लटकता पाया गया। इसकी सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गयी। परिजनों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोगो ने एक माह पूर्व युवक के खिलाफ आशनाई की शिकायत दर्ज करायी थी। तब पुलिस ने इस मामले को काफी हल्के में लिया था। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ऊंज थाने में तहरीर दी हैं । घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चाएं हैं ।