नीली बत्ती लगी स्कार्पियो सवार बदमाशो ने किया पेट्रोल पम्प पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_851.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प पर बीती रात नीली बत्ती लगी स्कार्पियों सवार बदमाशो ने डीजल भरवाने के बाद पैसा मांगने पर पम्प कर्मचारी को जमकर गालियां दिया और उसे जान से मारने के लिए बंदुक निकाल लिया। कर्मचारी किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकला। उधर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है साथ घटना प्रयुक्त बंदुक और स्कार्पियों को बरामद कर लिया है।
पुलिस आफिस से आये ई मेल के अनुसार मुंगराबादशापुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में स्थित शारदा फ्यूल पेट्रोल पम्प का कर्मचारी रमेश गौतम ने थाने पर सूचना दिया कि नीली बत्ती लगी स्कार्पियों पर सवार तीन लोग आकर पांच सौ रूपये का डीजल गाड़ी डलवाया। जब पैसा मांगा तो वे लोग मुझे गालियां देते हुए बंदुक निकाल लिया किसी तरह मै अपनी जान बचाकर भागा उधर तीनो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर तहसीलदार ने बदमाशो की तलास में जुट गये इसी बीच मुखवीर ने सूचना दिया कि तीनो बदमाश मधुपुर चैराहे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तीनो बदमाश जयलाल सरोज पुत्र रामदुलार निवासी मधुपुर दूसरा दुर्गेश गिरी पुत्र देवेन्द्र गिरी मधुपुर तीसरा विजय कुमार गुप्ता पुत्र केशव प्रसाद निवासी धरमपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना प्रयुक्त 12 बोर की बंदुक और स्कार्पियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।