धूमधाम से मना एम0एच0 कानवेन्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह

जफराबाद। अभिभावकों को बालकों के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उक्त बाते विक्रम प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रताप फाण्डेशन महाराष्ट्र ने कही। वे रविवार को एम0एच0कानवेन्ट स्कूल जफराबाद के वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशेषकर बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप पढ़ लिखकर डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 अधिकारी बने चाहें न बने परन्तु एक अच्छा इंसान जरूर बनना। उन्होंने बच्चों हेतु शीघ्र ही एक जनरेटर दिये जाने का आश्वासन दिया तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रमोद बनरवाल, अध्यक्ष पति नगर पंचायत जफराबाद ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रमों से प्रसन्न होकर स्कूल के प्रबन्धक को सदैव सहयोग प्रदान करने आवश्वासन दिया। तेज बहादुर गिरि दहेज ने को अभिशाप बताया और कहा कि दहेज लेना व देना दोनों नियम विरूद्ध है। समारोह को सर्वेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एजाज खान, डा0 अजय विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया। एम0एच0 कानवेन्ट स्कूल द्वारा आई0एस0ओ0 का प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर क्षेत्रवासियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। स्कूल प्रबन्धक इजहार हुसैन बब्बू द्वारा विशिष्ट अतिथि प्रमोद बरनवाल एवं संचालक राजू श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
    स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वन्दना एवं कलामे पाक से की गयी। फरिहा, सन्जू, सेजल, सौरभ, अनुज, साहित, शिव प्रकाश, नीरज, चांदनी, श्यामा, नजराना, आफरीन, रचना, विशाखा, शीफा, साजिदा, आलिया, रागिनी, निहारिका, आमरीन, भूमिका, शिवी पाल, मुस्कान, अभय, पुष्कर, शिओम, प्रखर, सानिया, शमा, राहत, हम्दा, बाबी, आयान, पूजा, मुस्कान, नाजिदा, अल्सीम, जानवी, तान्या, तनुष्का, आंशी, सादमा, अंश, मन्ताशा, सिमरन, श्रेया, रोशनी, सोनम, खुशबू, पलक, सना, अरीजा, आस्था, जुनैर, कोमल, गुलनाज, श्वेता, मांशी, वैश, अलअमन, विवके, अफजल, अमित, सत्यम, आदर्श, औसाफ, वैश, फरीहा, हर्षिता, पलक, शीबा, संजना, नरगिस, रिया, अलफराज, जुनैद, रिया, प्रिया, नेहा, पल्लवी, नजराना, शीबा, जिलाजीत, अमन, विशाल, औसाफ, काजल, अनुष्का, दरक्शा व अन्य बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रगुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बशीर अहमद आब्दी तथा संचालन राजू श्रीवास्तव ने किया। समारोह में आये अतिथियों एवं आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट प्रधानाचार्य निशि आब्दी ने किया। इस अवसर पर सूबेदार सिंह, बृजनन्दन स्वरूप, उमाकान्त गिरि, अखिलेश सिंह, राजकेशर, गुलाबचन्द मधुकर, शाह नेयाज अहमद, मनोज गुप्ता, जयहिन्द सेठ, आशीष चैरसिया, अंकित श्रीवास्तव, एजाज खान, शीतला प्रसाद गिरि तबस्सुम खान, अबुकैश, रूपेश सरद, संदीप, जितेन्द्र, संजीव, फरहत, होमा, सुमन पाल, सहाना, पूनम गौतम, रश्मिता, इस्तेखार, अखिलेश यादव, प्रतिभा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Related

news 1915927986049707589

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item