सीमेन्ट फैक्ट्री के ब्वाईल में ब्लास्ट एक मजदूर की मौत, कई घायल, आक्रोशित जनता ने किया कम्पनी पर पथराव
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_827.html
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन इण्डस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक सीमेन्ट फैक्ट्री के ब्वाईल में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है जिसमें दो हालत नाजुक बनी हुई है दोनो का इलाज जौनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे से गुस्साएं ग्रामीणो ने फैक्ट्री पर पथराव करने के बाद जौनपुर मिर्जापुर मार्ग को जामकर प्रर्दशन कर रहे है। सूचना मिलते ही डीएम एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित सिधवन इण्डस्ट्रीयल एरिया में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक सीमेन्ट फैक्ट्री में का ब्वाइलर फट गया। इसके चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमें दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। दोनो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना के पीछे बताया जा रहा है कि आज कच्चा मैटेरियल को पीसकर सीमेन्ट बनाने का कार्य चल रहा था मजदूरो ने झमता से अधिक मैटेरियल ब्वाईलर में डाल दिया था जिसके कारण वह फैट गया। उधर फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की आवाज सुनकर पूरे इलाके के लोग दहल गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो को जब हकीकत की जानकारी हुआ तो सभी आक्राशित होकर फैक्ट्री पर पथराव शुरू कर दिया जिसके कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया। उसके बाद ग्रामीण मिर्जापुर जौनपुर मार्ग को जामकर मृतक के परिजनो को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे है।
इस हादसे की खबर मिलते ही डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी आरपी सिंह समेत कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
घायल होने वालो में जितेन्द मिश्रा पुत्र फौजदार मिश्रा निवासी गड़उर थाना सुरेरी जौनपुर बब्बू गौतम पुत्र भुवाल निवासी रामपुर जौनपुर है।