भदोही : छप्पर में लगी आग से गृहस्थी जल कर खाक
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_954.html
भदोही। जिले के गोपीगंज
थाना क्षेत्र के एक गरीब परिवार के मड़हे में लगी आग से उसकी पूरी गृहस्थी
खाक हो गयी। मड़हा ही गरीब परिवार के लिए आशियाना रहा। आग से जहां उसकी पूरी
गृहस्थी खाक हो गयी वहीं गरीब परिवार खुले आकाश के नीचे आ गया। हादसे वाली
रात पूरा परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के
अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर घाट स्थित कन्हैया नामक व्यक्ति
अपने परिवार सहित मड़हे में रहकर दौरी, झापी आदि बांस के बने सामानो को
बेचकर जीवकोपार्जन करता था। कन्हैया परिवार सहित कहीं बाहर गया था। रात
उसके मड़हे में आग लग गयी। जिसमें रखा नगदी सहित अनाज जलकर खाक हो गये। मड़हे
में लगी आग से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।अब गर्मी का मौसम आते
ही आगजनी की घटनाओं में तेजी आएगी ।

