ग्राम प्रधानो को दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के अध्यक्षता में शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वाकंाक्षी योजनाओं की सम्यक जानकारी उसमें ग्राम पंचायत प्रधानों की भूमिका एवं सहभागिता के सम्बन्ध में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कृषि भवन परिसर पालटेक्निक चौराहा में सम्पन्न हुआ। जो दो चरण में जिले के सभी विकास खण्ड में समस्त नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। सर्व प्रथम डीएम, सीडीओ, पीडी, महिला/पुरूष प्रधानों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण सत्र का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों का स्वागत एवं बधाई देते हुए कहा कि पॉच साल की कार्ययोजना ग्राम सभा की खुली बैठक में तैयार कराये। उन्होंने बताया कि भारत आज भी गांव का देश है। राज्य वित्त एवं 14वें वित्त योजना के अनुसार हम आप मिलकर बेहतर कार्य योजना तैयार करे। मनरेगा के कार्यों से एक मजदूर को 150 दिन का कार्य करने पर लगभग 24 हजार रू0 का आय प्राप्त होगी। सभी किसानों का रजिस्टेªशन ऑनलाइन अवश्य कराये। अबतक डेढ़ लाख पंजीकृत किसानों के खाते में सब्सिडी भेजी जा चुकी है। एक मार्च से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू है जिससे यूनिट के अनुसार खाद्य सामाग्री दी जायेगी। 30 मार्च तक छूटे हुए लोग ऑनलाइन फार्म सम्बन्धित तहसीलों में जमा कर सकते है। राशनकार्ड का गलत प्रयोग करने पर कार्यवाही भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले 11 प्रधानों को उपस्थित प्रधानों से परिचत कराया तथा सभी प्रधानों से शौचमुक्त गांव कराने के लिए अपील भी किया। होली की बधाई दिया तथा किसी प्रकार की घटना न घटने का अश्वासन भी प्राप्त किया। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने किसान दुर्घटना बीमा योजना, आम बीमा योजना, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना सहित विकास की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा इस अवसर पर राज्य पोषण मिशन के तहत बालक, किशोरी, गर्भवती महिला की विभिन्न प्रकार की जॉचें तथा दवा, पोषाहार आदि का बेहतर प्रदर्शन भी किया गया।  श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के जन्म से मृत्यु तक के 15 कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। डीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने लोहिया, इंदिरा आवास के बारे में मिलने वाली योजानाओं के बारे में बताया तथा 16 से 22 मार्च 2016 तक राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के बारे में बताया कि जल ही जीवन है जल का संचय करे तथा उसका उपयोग कम से कम करे। इस अवसर पर सीएमओ डा. दिनेश यादव, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, डीडीएजी अशोक उपाध्याय, सीवीओ डा विरेन्द्र सिंह, डीपीओ पवन यादव ने किसानों को मुफ्त सिचाई, कृषक ऋण माफी, कृषक दुर्घटना बीमा, कामधेनु/मिनी कामधेनु/माईक्रो कामधेनु, समाजवादी पेंशन, समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, महिला एवं पुरूष प्रधान द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों को विभागवार संचालित शासन की महत्वाकांक्षी एवं लाभान्वित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी चूरनराम जायसवाल ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक सोनकर, जिला युवा कल्याण अधिकारी राममोहन पाठक, सभी खण्ड विकास अधिकारी अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related

news 2847857255247126839

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item