दुनिया की औरतों के लिये आदर्श हैं हजरत फात्मा जहराः सै. हसन

  जौनपुर। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) की इकलौती बेटी बीबी फात्मा जहरा के जन्मदिन 20 जमादुसानी पर महफिलों, नजरो नियाज का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया।
    इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद में महफिल व नज्र-ए-फात्मा जहरा (स.अ.) का आयोजन बाद नमाज मगरिब किया गया। इस अवसर पर जौनपुर अजादारी काउन्सिल के अध्यक्ष सै. मोहम्मद हसन ने कहा कि जनाब फात्मा जहरा (स.अ.) दुनिया की की औरतों के लिये आदर्श हैं। उन्होंने औरत के तीनों किरदार बेटी, बीबी और मां के रूप में जो आदर्श प्रस्तुत किये हैं, वह दुनिया की तमाम औरतों के लिये आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि बीबी फात्मा की सीरत को अपनाकर औरतें अपने घरों को जन्नत बना सकती हैं।
    शिया जामा मस्जिद के मुत्तवली अली मंजर डेजी ने बीबी फात्मा जहरा की वेलादत पर मुबारकवाद प्रस्तुत करते हुये आह्वान किया कि बीबी फात्मा की सीरत को अपनायें।
    इस अवसर पर मौलाना मेंहदी मिर्जापुरी, शमशाद जौनपुरी, ताज जौनपुरी, सादिक मेंहदी, असलम नकवी, नासिर रजा गुड्डू, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, शाहिद अब्बास आब्दी, जाकिर जैदी, तहसीन अब्बास सोनी, अली औन, अदनान हुसैन, अली एरान इत्यादि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन असलम नकवी ने किया।
    इसी क्रम में जौनपुर अजादारी काउन्सिल के कार्यालय नकी फाक में भी जिलाध्यक्ष सै. मो. हसन के नेतृत्व में नज्र का आयोजन किया गया एवं शेख नुरूल हसन मेमोरियल के कार्यालय मखदूम शाह अढ़न में नज्र का आयोजन संस्था के संरक्षक हसीन अहमद के नेतृत्व में किया गया।

Related

news 4187485796006741903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item