बोर्ड परीक्षाओ से सख्त होगा प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_795.html
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयो की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा की सूचिता को बनाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने जो नियम बनाया है वह यूपी बोर्ड की परीक्षाओ से सख्त है। पहले प्रधानाध्यापको को शासन द्वारा निर्धारित दुकानो से कापी खरीदकर बीआरसी सेंटर ले जाकर उस पर खण्ड शिक्षाधिकारी और संकुल प्रभारी की मुंहर लगवाकर विद्यालय पर लाना है। उसके बाद पेपर जिस दिन परीक्षा होगी उस दिन साढ़े आठ बजे बीआरसी सेंटर से प्राप्त करके विद्यालय ले जाना होगा उसके गांव के दो जागरूक नागरिको सामने पेपर का बण्डल खोला जायेगा पूरी परीक्षा उन्ही ग्रामीणो की देख रेख में होगा। पेपर समाप्त होने के बाद कापी के बण्डल को बीआरसी सेंटर पर जमा करना होगा।

