सामाजिक बुराई को दूर करने का प्रयास करना होगा : D.M

 जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की ने करंजाकला विकास खण्ड सभागार में क्मयूनिटी लेड टोटल सेनिटेशन (सीएलटीएस) प्रशिक्षण हेतु प्रथम चरण के अन्तर्गत चयनित 11 ग्राम पंचायतों में खुले में शौचमुक्त ओपन डिफिकेशन फ्री (ओडीएफ) करने हेतु ग्राम के चार-चार प्रतिभागियों तथा 11 नोडल अधिकारी समलित हुये। जिन्हे आज प्रशिक्षण में  जिलाधिकारी ने बताया कि 13 मार्च से 17 मार्च  तक पांच दिन का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं ग्राम के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। आज प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी को दिल से लगकर इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि देश में कई जिले ओडीएफ हो चुके है। हम आप सबको ग्रामीण जनता को प्रेरित करते हुए बताना है खुले में शौच न जाय हर घर में शौचालय बनवाकर उपयोग भी करे। प्रतिदिन प्रशिक्षण 10 बजे से सायं 6 बजे तक दिया जायेगा। हम आपको मिलकर इसे सामाजिक बुराई को दूर करना है। हमारे देश में कई सौ वर्षो से दहेज प्रथा, बाल विवाह को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है फिर भी आज भी हमारे समाज में यह कार्य हो रहा है। हम आप को राष्ट्रपिता महात्मा के चश्मे से देखने तथा इस सामाजिक बुराई को दूर करने का प्रयास करना होगा। हमसब को इस कार्य के लिए दिल से जुड़कर हर गांव हर व्यक्ति को स्वच्छ भारत मिशन अभियान से जोडना है। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी टीम 14 मार्च को अपरान्ह चार बजे विकास खण्ड सिरकोनी के ग्राम सुल्तानपुर एवं नेवादा में जनता को जागरूक करने के लिए जायेगी। जिला सूचना अधिकारी ने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कवरेज करने का कष्ट करे। यह प्रशिक्षण फिनीश सोसायटी द्वारा चलचित्र के माध्यम से व व्यवहारिक जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण को टेªनिंग हेड सरोजकान्त, प्रशिक्षक नवल शर्मा, नरेन्द्र एवं राजेश द्वारा दिया गया।  

Related

news 6878289757100551305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item