अनियमितता के आरोप में कोटा निलम्बित

   जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड क्षेत्र के रामगढ़ गांव का कोटा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता बरतने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया। बताते हैं कि उक्त गांव के कोटेदार रामजी के विरुद्ध प्रधान कृष्णा यादव ने उपजिलाधिकारी से लिखित आरोप लगाते हुये शिकायत किया था जिस पर उक्त कार्यवाही की गयी। आरोप के अनुसार उचित दर विक्रेता द्वारा किरासिन का आवंटन 1940 लीटर हुआ था लेकिन विक्रेता की दुकान पर सत्यापन के दौरान मात्र 1600 लीटर मिला। 340 लीटर का कोटेदार द्वारा दुरुपयोग किया जाना सिद्ध हुआ। इसके साथ ही विक्रेता द्वारा ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर बनवाकर स्वयं प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर लिया जाता था। मौके पर फर्जी मुहर बरामद हुई। नायब तहसीलदार द्वारा जांच रिपोर्ट 22 मार्च को एसडीएम को उपलब्ध करायी गयी। इस पर उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह ने आरोप सिद्ध होने पर 30 मार्च को दुकान का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। उक्त दुकान सेमरहो के उचित दर विक्रेता सूर्यमणि शर्मा से सम्बद्ध कर दिया गया। साथ ही ग्राम प्रधान की उपस्थिति में वितरण करने का निर्देश भी दिया।

Related

news 5968134909352416123

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item