शिक्षक कभी रिटायर नहीं होताः आशीष पाण्डेय
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_162.html
जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय तिलोरा में भैया लाल मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। समाज में अभिभावकों व बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी आजीवन रहती है। शिक्षक समाज की रीढ़ है। वही समाज को नयी दिशा देता है। इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाते हुये लोगों में जागरूकता पैदा करके अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर बल दिया गया। इस अवसर पर एबीआरसी डा. सन्तोष तिवारी, मुन्नी लाल, रोहित यादव, शिवाकांत तिवारी, शिक्षक विजयकांत यादव, सबीहा खातून, आरती, अखण्ड सिंह, विजय, अरुंजय के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राम नरेश यादव और संचालन शिवाकांत तिवारी ने किया।

