भदोही : कालीन मजदूर की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

  भदोही। जिले के सदर कोतवाली  के भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित फत्तुपूर के समीप अज्ञात वाहन से  साइकिल सवार कालीन मजदूर घायल हो गया । बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह भदोही-  दुर्गागंज मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर  जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया ।
  जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर कोतवाली  के कुरैंया छोटा अजयपुर निवासी  राम अभिलाख का बेटा स्वामीनाथ गौतम (35) भदोही नगर में कालीन कंपनी में मजदूरी करता था। साइकिल से कल देर रात कंपनी से घर जा रहा था। जैसे ही वह भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित फत्तुपूर  पहुंचा। पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का से वह घायल हो गया।  आस-पास के लोगो ने भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सड़क हादसे में हुयी मौत से आक्राशित ग्रामीणों ने आज सुबह भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर शव रखकर करीब आधा घंटा तक चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।

Related

news 8108810706018707747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item